- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News District President And State Secretary Of Karni Army Welcomed
करणी सेना के जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव का स्वागत
रेवंतसिंह की ढाणी में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना स्नेह मिलन अाैर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सांगसिंह गड़ी, गणपतसिंह बैरसियाला, गजेंद्रसिंह भणियाणा, तरुणसिंह आमला, विक्रमसिंह शेखावत फलोदी व कई अन्य लोगों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। सांगसिंह गड़ी को जैसलमेर जिलाध्यक्ष बनने और गणपतसिंह सोढा को राजस्थान प्रदेश सचिव बनने के बाद पहली बार जैसलमेर आने पर सम्मान किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में फलोदी अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत, गजेंद्रसिंह भाटी, विक्रमसिंह , जैसलमेर जिला ग्रामीण अध्यक्ष पूनम सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष धनसिंह , जिला उपाध्यक्ष नरेंद्रसिंह , उगमसिंह , मीडिया प्रभारी सुगनसिंह भाटी , देरावरसिंह भाटी , राजुसिंह, रेवंतसिह , रावलसिंह, दानवीरसिंह, सवाईसिंह , लोकेंद्रसिंह, खीमसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।