पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News District Review Meeting Of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Concluded

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा बैठक संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसलमेर की जिला समीक्षा बैठक गांधी कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय में संपन्न हुई। जिला सोशल मीडिया प्रभारी नेपालसिंह दावड़ा ने बताया कि जिला समीक्षा बैठक में जोधपुर प्रांत से जोधपुर विभाग संगठन मंत्री अमित कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने पिछले सत्र की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में चचा की। इस अवसर पर प्रांत अभ्यास वर्ग, सामाजिक अनुभूति, छात्र संघ चुनाव, नगर इकाई विस्तार, महाविद्यालय इकाई, विद्यालय इकाई, विस्तार व आयाम विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद स्वामी विवेकानंद पार्क में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान बाड़मेर विभाग संयोजक शंभूसिंह सोढा, जैसलमेर जिला संयोजक जनक सिंह भाटी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरिसिंह, रविन्द्रसिंह, देरावरसिंह, जसवंतसिंह, विक्रम सुथार, सांगसिंह, मेताबदान, जयेश दैया, रघुवीरसिंह, पवनसिंह, प्रिंस चौहान, रूपाराम, रमेशसिंह व मोहित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जैसलमेर. बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...