- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Everyone Needs To Take Inspiration From Gandhi39s Principles Like Truth And Non Violence Vishnoi
गांधी के सत्य आैर अहिंसा जैसे सिद्धांतों से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत : विश्नोई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वें जयंती वर्ष के अंतर्गत दांडी यात्रा की वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताह भर के विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत जैसलमेर में गुरुवार को धूमधाम से हुई। इस अवसर पर शहर में प्रभातफेरी निकाली गई एवं गांधी दर्शन के पास सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुअा। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, सभापति हरिवल्लभ कल्ला एवं उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई सहित गांधीवादी कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में अपने उद्बोधन में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, सभापति हरिवल्लभ कल्ला एवं उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के उपदेशों पर चलकर शांति, सद्भाव और सामाजिक विकास में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। वक्ताओं ने दांडी यात्रा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की। इस दौरान मौलाना अबुल कलाम आजाद मदरसा एवं मिशन स्कूल के विद्यार्थियों तथा उमरदीन एवं अशोक ने प्रार्थनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल अधिकारी राकेश
विश्नोई ने किया।
पोकरण में गांधी चौक से निकाली गई प्रभात फेरी
पोकरण | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्षगांठ के आयोजन की शृंखला में गुरूवार को जयनारायण व्यास सर्किल से गांधी चौक होते हुए राउप्रावि नं. 1 पोकरण तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को संदर्भ व्यक्ति श्यामसुन्दर पणिया ने हरी झंडी दिखाकर दांडी यात्रा दिवस का आगाज किया। प्रभात फेरी गगन भेदी नारों के साथ रवाना होकर गांधी चौक में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मोहल्लों व गलियों से प्रभात फेरी गुजरती हुई गंतव्य स्थान तक पहुंची।
विद्यालय में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन आरएएस अधिकारी एवं पोकरण तहसीलदार राजेश कुमार विश्नोई ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जैसे महापुरुष के जीवनी से हमें सत्य व अहिंसा जैसे सिद्धांतों को अपनाकर हमें भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए तथा नहीं कभी असत्य बोलना चाहिए।
राउप्रावि रिदवा में दांडी यात्रा का आयोजन
राउप्रावि रिदवा में गुरुवार को दांडी यात्रा दिवस के उपलक्ष्य में सर्वधर्म प्रार्थना तथा प्रभारी फैरी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक दीनाराम सुथार ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के कई छात्राओं ने महात्मा गांधी के दांडी यात्रा की लघु झांकी आयोजित की। बच्चों ने महात्मा गांधी के स्वरूप को धारण किया एवं गांव में रैली निकाली गई।
देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आज
जैसलमेर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अंतर्गत दांडी यात्रा की वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार काे देशभक्ति अाैर गांधी भजन प्रतियोगिता हाेगी। यह प्रतियोगिता मांटेसरी बाल निकेतन उमावि में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी।
दांडी यात्रा वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी व सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
सभापति ने दिखायी प्रभातफेरी को हरी झंडी
इससे पूर्व सोनार किले की अखेप्रोल से प्रभातफेरी निकाली गई। इसकी शुरूआत नगर परिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने हरी झण्डी दिखाकर की। प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गों से होकर गांधी दर्शन पहुंच कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई। प्रभातफेरी शुभारंभ एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मनोनीत प्रतिनिधि पूर्व सभापति अशोक तंवर, खट्टन खान एवं जैसलमेर विकास समिति के सचिव चन्द्र प्रकाश व्यास के साथ ही उम्मेद आचार्य, कमलेश छंगाणी, बृजरतन छंगाणी, राजकुमार भाटिया, देवका राम माली, राधेश्याम कल्ला, विकास व्यास, आनन्द सिंह देवड़ा, अरुणा देवड़ा, सिकन्दर अली गाड़ीवान, प्रेम व्यास, जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, देवेन्द्र, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक फतेह लाल भील सहित अनेक अधिकारियों, गांधीवादी कार्यकताओं, समाजसेवियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जैसलमेर. राउप्रावि रिदवा में आयोजित प्रभातफेरी में भाग लेते विद्यार्थी।