- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Farmers Worried About Water Problem Due To Cancellation Told Minister39s Problem
नहरबंदी से पानी की समस्या को लेकर किसान चिंतित, मंत्री को बताई परेशानी
अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री सालेह मोहम्मद ने बुधवार को जैसलमेर जिले के नहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों का दौरा किया और जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा इनके निराकरण के बारे में अधिकारियों को समुचित
दिशा निर्देश दिए। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने बाहला में जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उनके साथ थे। ग्रामीणों ने नहरबंदी के दौरान पेयजल के पुख्ता प्रबंधों और अन्य कई आवश्यक सुविधाओं के बारे में ध्यान आकर्षित किया। इस पर सालेह मोहम्मद ने अधिकारियों से कहा कि वे गंभीरतापूर्वक ध्यान दें ओर ग्रामीणों को समय पर राहत दे। उन्हांेने अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए नहर में 70 दिन का क्लोजर के दौरान आवश्यक पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में देने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सालेह मोहम्मद ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा।
जैसलमेर. बाहला गांव में जन समस्याएं सुनते केबीनेट मंत्री शालेह मोहम्मद।