- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Fear Of Corono In Temple Priest Put On Mask
मंदिर में कोरोनो का डर, पुजारी ने लगाया मास्क
रामगढ़ | जैसलमेर के सीमावर्ती तनोट माता के मंदिर में भी कोरोना को लेकर लोग बचाव के तरीके अपना रहे है। तनोट माता के मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोगों के पहुंचने को लेकर मंदिर पुजारियों द्वारा मास्क पहनकर पूजा अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही दर्शनार्थियों के संपर्क में आने को लेकर भी पुजारियों द्वारा ऐहतियात के तौर पर मास्क पहनकर ही चरणामृत व प्रसाद दिया जा रहा है। पुजारियों का कहना है कि मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोग आते है कई दर्शनार्थी भी मास्क पहनकर तनोट पहुंच रहे है। इसलिए सावधानी के रूप में मास्क का उपयोग किया जा रहा है।