पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Fear Of Disturbances In Panchayat Elections Report Given In Ramgarh Police Station

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की आशंका, रामगढ़ थाने में दी रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़. रामगढ़ की निकटवर्ती नव गठित पंचायत आसुतार के चुनाव में गड़बड़ी की आशंका देखते हुए रामगढ़ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। फकीरे खान पुत्र होथी खान निवासी भखरी की ढाणी आसुतार ने रामगढ़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि आगामी 15 मार्च को आसुतार पंचायत में सरपंच के चुनाव होने है। कुछ लगें द्वारा आम लोगों को भड़का कर फर्जी मतदान करने की बातें कही जा रही है। साथ ही उन्होंने मतदान के दिन जरूरत पड़ने पर दंगा भड़काने की बात भी कही है। ऐसे में मतदान के दिन मतदान बाधित होने की आशंका से नकारा नहीं जा सकता। फकीरे खान ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...