- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Flag March In Jaisalmer Regarding Panchayat Elections
पंचायत चुनाव को लेकर जैसलमेर में फ्लैग मार्च
जैसलमेर | आगामी पंचायत चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ किरन कंग के आदेशानुसार एएसपी राकेश बैरवा के निर्देशन में पोकरण डिप्टी मोटाराम के नेतृत्व पोकरण थानाधिकारी सुरेश एवं रामदेवरा थानाधिकारी दलपतसिंह मय जाब्ते द्वारा हल्का क्षेत्र लोहारकी तथा फलसूंड थानाधिकारी देवी किशन व भणियाणा थानाधिकारी शंकरलाल मय जाब्ते द्वारा राजमथाई, सुभाषनगर, धौलासर एवं पन्नासर में शुक्रवार को फ्लेग मार्च किया गया तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
भणियाणा | पंचायतीराज चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने भणियाण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग ने कहा कि आमजन में विश्वास अपराधियों में भय उत्पन्न करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भणियाण थाना से रवाना होकर उपखंड भणियाणा क्षेत्र के पन्नासर, राजमथाई, सुभाषनगर, धो लासर व कई ग्रामपंचायतों में निकाला गया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के समय शांतिभंग की कोशिश करने वालाें के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।