पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Flight To Fly To Iran Stranded Indians 225 Passengers Will Arrive

ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर आज आएगी फ्लाइट, 225 यात्री आएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईरान में कोरोना का प्रकोप ज्यादा है और वहां रह रहे भारतीयों को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। कोरोना वायरस का असर ईरान में ज्यादा होने के चलते वहां से लाए जाने वाले लोगों को 14 से 28 दिन तक आइसोलेशन पर रखा जाएगा।

तीन दिन पहले ईरान से फ्लाइट आने की संभावना थी, लेकिन केवल 44 यात्री होने के चलते उन्हें मुम्बई में ही शिफ्ट कर दिया। अब रविवार को सुबह जल्दी दो विशेष विमानों से 200 से 225 लोगों को जैसलमेर लाया जाएगा। ईरान में फंसे भारतीयों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रखा जाएगा। जैसलमेर आने वाले यात्रियों को मिलिट्री स्टेशन में बने वार्ड में रखा जाएगा। जैसलमेर में पिछले कुछ दिनों से फैले कोरोना के खौफ के बाद अब हवाई सेवा में इसका असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को मुंबई से स्पाइस जेट के विमान में उड़ान नहीं भरी। एयरपोर्ट प्रबंधक बीएस मीणा ने बताया कि मुंबई से आने वाली फ्लाइट में लोड फैक्टर कम होने के चलते फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। शनिवार को दोनों तरफ से यात्रियों की संख्या कम होने के कारण नहीं आई।

आज विशेष विमान से आएंगे 225 लोग

सोशल मीडिया पर चल रही सूची में जिन लोगों के नाम है वे केवल विदेश से लौटे हैं। कोरोना से पीड़ित नहीं है, केवल उन पर निगरानी रखने की एडवाइजरी जारी हुई है।
नमित मेहता, कलेक्टर, जैसलमेर

ईरान में फंसे लोगों को जैसलमेर लाने के लिए रविवार सुबह दो विशेष विमान आएंगे। इनमें करीब 200 से 225 लोग होंगे।
बी.एस. मीणा, निदेशक, जैसलमेर एयरपोर्ट

सभी स्कूलों को आगामी 30 मार्च तक बंद रखने के आदेश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी करते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी पर मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में लिए निर्णय के तहत आगामी 30 मार्च तक सभी राजकीय एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय, सभी कोचिंग संस्थान, मदरसे एवं अन्य सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। आदेश में इस अवधि में चलने वाली 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यथावत रहेगी। इसके साथ ही गैर सरकारी विद्यालयों की बोर्ड के अलावा सभी परीक्षाएं 30 मार्च के बाद संचालित होगी

जैसलमेर में उस समय दहशत बढ़ गई, जब सोशल मीडिया पर 6 लोगों की लिस्ट के साथ उनके कोरोना पीड़ित होने की खबर चली। जबकि वास्तविकता में ये लोग पीड़ित नहीं है। सिर्फ विदेश जाकर वापस आए हैं। ऐसे में सरकार ने एडवाइजरी जारी कर इनकी स्क्रीनिंग व निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की रात एक विदेशी महिला को संदिग्ध के तौर पर जवाहर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। बताया जा रहा है कि विदेशी युवती को जुकाम व खांसी की शिकायत थी। कोरोना के चलते उस युवती के सेम्पल जांच के लिए भिजवाए गए। शनिवार को आई रिपोर्ट में इस विदेशी महिला में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई और रिपोर्ट निगेटिव आई है। जैसलमेरवासियों को राहत मिली है।


विदेश से आए 6 पर्यटकों पर निगरानी, विदेशी महिला के कोरोना होने की पुष्टि नहीं


जैसलमेर. मिलिट्री स्टेशन में तैयार आइसोलेशन वार्ड।
खबरें और भी हैं...