- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News For The Development Of The City The Municipality Should Increase The Source Of New Eyes Dave
शहर के विकास के लिए नगर पालिका काे नए अाय के स्राेत बढ़ाने चाहिए : दवे
क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक विशाल दवे शुक्रवार को पोकरण नगरपालिका पहुंचकर नगरपालिका का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने नगरपालिका के सभी कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में सभी कर्मचारियों को अपना कार्य निष्ठा से करने के निर्देश दिए।
नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुनिल कुमार बोड़ा ने बताया कि क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों द्वारा नगरपालिका पोकरण का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगरपालिका के भौगोलिक क्षेत्र के साथ साथ नगरपालिका की जनसंख्या और आबादी क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को बुलाया और सभी कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को नगरपालिका की रेवेन्यू बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नगरपालिका की आय के स्रोतों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगरपालिका को नए आय के स्रोत पैदा करने चाहिए, ताकि शहर के विकास कार्यों में योजनाओं के मद के साथ-साथ विकास राशि से भी विकास कार्य करवाए जा सके। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ठोस कचरे के निस्तारण के प्रयास करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर में यूडी टैक्स की कार्रवाई करने के साथ साथ अधिक से अधिक राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपनिदेशक विशाल दवे के साथ साथ जितेन्द्र जोशी व एकाउंटेंट नीरज माथुर भी उपस्थित थे।
पाेकरण. नगरपालिका अधिकारियों की बैठक लेेते उपनिदेशक ।