डांगरी में नवयुवक मंडल का गठन
फतेहगढ़ | उपखंड की ग्राम पंचायत डांगरी में होली पर नवयुवक मंडल का गठन किया गया। सदस्य लीलूसिंह ने बताया कि होली के पर्व पर ग्राम में नवयुवक मंडल का गठन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम के विकास में मुख्य भागीदारी निभाना है। साथ ही गांव में विकास कार्य करवाना है। धर्मपालसिंह ने बताया कि नवयुवक मंडल का अध्यक्ष रमेश कुमार को चुना गया। वहीं संयोजक पदमसिंह को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नवयुवक मंडल में 51 युवाओं का पंजीयन कर सदस्य बनाया गया है।