- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Former Mla Demanded Toll Free Roads Built From Bharat Mala
पूर्व विधायक ने की भारत माला से बनने वाली सड़कों को टोल फ्री करने की मांग
जैसलमेर के पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व गजेंद्रसिंह शेखावत को पत्र लिखकर जैसलमेर में भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली रोड को टोल फ्री करने की मांग की है। छोटू सिंह ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट का काम पूर्ण प्रगति पर है। शीघ्र ही जैसलमेर जिले में यह कार्य पूरा होगा। यह रोड सीमा सुरक्षा एवं सीमावर्ती लोगों के लिए वरदान साबित होगी। भारत माला रोड के सभी क्षेत्र को टोल टैक्स से मुक्त करने के आदेश दें, ताकि स्थानीय लोगों एवं तनोट दर्शनार्थियों को इसका लाभ मिल सके। पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से मिलकर भी ज्ञापन दिया।