पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nokh News Rajasthan News Free Eye Check Up And Lens Transplant Camp On 25

निशुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर 25 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर | जन सेवा समिति एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा स्व. हिम्मताराम भूतड़ा की स्मृति में उनके पुत्र लूणकरण भूतड़ा द्वारा प्रायोजित समिति का 161 वां निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर 25 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता अमृत भूतड़ा ने बताया कि 25 मार्च को समिति की नेत्र यूनिट बीसानी नेत्र जांच केन्द्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। शिविर में आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे कम दिखाई देना, आंख दुखना, आंख में पानी आना, काला पानी, मोतियाबिंद आदि की जांच करके उचित परामर्श दिया जाएगा तथा योग्य मरीजों के मोतियाबिंद के निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण के आपरेशन किए जाएंगे। समिति के सदस्य एवं शिविर संयोजक मनवंत ने अपील की है कि नेत्र रोगी इस शिविर का लाभ लें।
खबरें और भी हैं...