पोकरण में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आज
जन सेवा समिति जैसलमेर व पोकरण सेवा भारती एवं सीमाजन कल्याण समिति के सहयोग से गुरूवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुमित्रा टावरी नेत्र जांच केंद्र पोकरण में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जन सेवा समिति के सदस्य भगवानदास सोनी ने बताया कि इस शिविर में आंखों की विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की जाएगी तथा उचित परामर्श दिया जाएगा। जिन लोगो को चश्में की आवश्यकता होगी उन मरीजों की जांच अत्याधुनिक जापानी मशीन द्वारा की जाएगी और चश्में भी बनाए जाएंगें। मोतियाबिंद के मरीजों के निशुल्क आपरेशन के लिए जैसलमेर रैफर किया जाएगा। पोकरण शिविर संयोजक चिरंजीलाल सोनी ने बताया कि पोकरण में अब माह में 5 दिन नेत्र जांच केंद्र में सेवाएं उपलब्ध होगी जो प्रत्येक गुरूवार एवं 2 तारीख को उपलब्ध कराई जा रही है।