पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Get Used To Drinking Water For Better Health Mehta

बेहतर स्वास्थ्य के लिए पानी पीने की आदत डालें: मेहता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालिकाओं की सेहत की दृष्टि से कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर भामाशाहों के सहयोग से स्कूली छात्राओं को पानी की बोतलों के वितरण किया। नवाचारी अभियान जल सुधा का दूसरा चरण शुक्रवार को हुआ। कलेक्टर नमित मेहता ने देवीकोट के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में छात्राओं को पानी की बोतलों का वितरण कर द्वितीय चरण में छह विद्यालयों मेंं बोतल वितरण की शुरुआत की।समारोह में तहसीलदार तुलछाराम विश्नोई, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार व्यास, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपतसिंह सोलंकी, पीओ पद्माराम, प्रधानाध्यापक स्वरूप चंद सुथार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण तथा छात्राएं उपस्थित थीं।

इस अवसर पर कलेक्टर नमित मेहता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जल के महत्व और शरीर के लिए इसकी जरूरत के बारे में प्रश्नोत्तर किया और विस्तार से फायदे गिनाते हुए कहा कि वे अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्कूल में कुछ कुछ समय के अंतराल में पानी पीने की आदत डालें और घर पर भी इस पर विशेष ध्यान दें। इस आदत को विकसित करने के लिए ही स्कूल में हर दो तीन घंटे में वाटर ब्रेक निर्धारित किया गया है। संचालन भारती शर्मा, हरिशंकर यादव एवं लालसिंह ने किया। समारोह में नन्ही बालिका श्रवण कंवर ने पानी के महत्व पर वार्ता दी। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। इससे पूर्व विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक स्वरूप चंद सुथार एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर का पुष्पहारों एवं साफे से स्वागत किया गया।

जैसलमेर. राबाउप्रावि देवीकोट में छात्राओं को बांटी पानी की बोतले।
खबरें और भी हैं...