पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Government Asks For Girdawari Report Of More Than 33 Of Crop Acreage By 16 March

सरकार ने 33%से अधिक फसल खराबे की गिरदावरी रिपोर्ट 16 मार्च तक मांगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के प्रभारी मंत्री एवं उर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू जल, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि गत दिनों बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार गंभीर है तथा एवं किसानों को समय पर राहत मुहैया कराने के लिए सरकार हरसंभव प्रयासों में जुटी हुई है। उन्होंने निर्देश दिए कि 33 प्रतिशत से अधिक खराबा वाले क्षेत्रों की विशेष गिरादावरी रिपोर्ट 16 मार्च तक हर हाल में प्रस्तुत करें ताकि किसानों को राहत पहुंचाई जा सके।

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे की समीक्षा के लिए जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विधायक रूपाराम धनदे, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, कलेक्टर नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमीन खां, समाजसेवी गोविंद भार्गव सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे। विधायक रूपाराम धणदे ने बैठक में फतेहगढ़ क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे की जानकारी दी। उन्होंने नहर क्लोजर के दौरान कंटिन्जेंसी प्लान के तहत 6 करोड़ रुपए की और स्वीकृति कराने, 132 केवी जीएसएस झिनझिनयाली, मोहनगढ़ व मूलाना के कार्य को प्राथमिकता से कराने की आवश्यकता जताई।

इस संबंध में प्रभारी मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए समय पर कराने के निर्देश दिए। विधायक रूपाराम ने गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग के पेयजल स्राेताें पर 12 से 16 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने पर बल दिया। कलेक्टर नमित मेहता ने बैठक में बताया कि अभी तक तहसील फतेहगढ़ में ओलावृष्टि एवं बेमौसम वर्षा से 40 गांवों में 33 प्रतिशत से अधिक खराबे की रिपोर्ट प्राप्त हुई है एवं इनकी गिरदावरी रिपोर्ट चालू कर दी है। उन्होंने टिड्डी फसल से हुए नुकसान के कृषि आदान अनुदान सहायता राशि की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 16300 किसानों को 32 करोड़ 37 लाख 54 हजार रुपए का भुगतान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में अभाव में खरीब फसल में हुए नुकसान के लिए किसानों को दी गई अनुदान सहायता राशि की जानकारी दी। उन्होंने प्रभारी मंत्री से पानी, बिजली, चिकित्सा व शिक्षा इत्यादि विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति कराने की बात कही। बैठक में सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने जैसलमेर शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की मॉनिटरिंग के लिए अधिशाषी अभियंता आर.के. शर्मा को लगाने की आवश्यकता जताई। बैठक में समाजसेवी गोविंद भार्गव ने लाठी व मूलाना आदि क्षेत्र में वर्षा से हुए फसल खराबे की गिरदावरी कराने की आवश्यकता जताई। प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला ने जिले में ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे की विस्तार से जानकारी ली। गिरदावरी से ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करवाकर किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

फतेहगढ. फसल खराबे की जानकारी लेते प्रभारी मंत्री डॉ. कल्ला।
खबरें और भी हैं...