- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Health Wellness Center Survey And Screening Started 12 Teams Formed
हेल्थ वैलनेस सेन्टर सर्वे और स्क्रीनिंग शुरू, 12 टीमें गठित
शहरी क्षेत्र में एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय आधारित हेल्थ वैलनेस सेन्टर सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य 12 मार्च से प्रारंभ किया गया है। सीएमएचओ डाॅ. बी.के. बारूपाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में समुदाय आधारित एनसीडी हेल्थ वैलनेस सेन्टर सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य के लिए डाॅ. एम.डी. सोनी के निर्देशन में 12 टीमों का गठन किया गया है। सर्वे टीम में एक आशा, एक एएनएम, एक प्रशिक्षु एएनएम तथा एक विभागीय कार्मिक को नियुक्त किया गया है।
सर्वे टीमों द्वारा हेल्थ वैलनेस सेन्टर सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य के साथ ही कोरोना रोकथाम संबंधी गतिविधियां भी संपादित की जाएगी। सर्वे टीमों के कार्य का सुपरविजन करने के लिए यूपीएम विजयसिंह, जिला आशा समन्वयक देवराज एवं डाॅ. अशोक कुमार को 4 -4 टीमों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सर्वे रिपोर्ट की अाॅनलाइन एंट्री कार्य की मॉनिटरिंग कमल पुरोहित द्वारा की जाएगी। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. एम.डी. सोनी ने बताया कि जैसलमेर शहरी क्षेत्र में प्रारंभ किए गए सर्वे में गठित टीमों द्वारा समस्त 45 वार्डाें में घर-घर जाकर परिवार के 30 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए निर्धारित समुदाय आधारित मूल्यांकन प्रपत्र भरा जा रहा है। साथ ही एएनएम द्वारा असंक्रामक रोगों का स्क्रीनिंग कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 12 व 13 मार्च को जैसलमेर शहरी क्षेत्र के 281 घरों का सर्वे किया गया तथा 30 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु वाले 347 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
द्वारा समस्त 45 वार्डाें में घर-घर जाकर परिवार के 30 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए निर्धारित समुदाय आधारित मूल्यांकन प्रपत्र भरा जा रहा है। साथ ही एएनएम द्वारा असंक्रामक रोगों का स्क्रीनिंग कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 12 व 13 मार्च को जैसलमेर शहरी क्षेत्र के 281 घरों का सर्वे किया गया तथा 30 वर्ष से 65 वर्ष तक की आयु वाले 347 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
जैसलमेर. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित आशा सहयोगिनी, एएनएम व सुपरवाइजर।
वीडियो कान्फ्रेंस से दिया कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम संबंधी प्रशिक्षण
जिला स्तर से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बडोड़ा गांव, पोकरण, रामदेवरा, सम, खुहडी, चांधन, भागू का गांव, सांकड़ा, खेतोलाई, लाठी, सांगड़ एवं फतेहगढ़ कुल 12 सेक्टर की आशा सहयोगिनियों, एएनएम तथा ब्लाॅक एवं सेक्टर स्तर के सुपरवाइजरी स्टाॅफ को कोरोना वायरस के बचाव एवं रोकथाम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सीएमएचओ डाॅ. बी.के. बारूपाल ने बताया कि आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में कोरोना वायरस पर्यवेक्षक अधिकारी एवं राज्य स्तर से दक्ष प्रशिक्षक डॉ. लालचंद देवंदा द्वारा उपस्थित संभागियों को कोरोना वायरस के बचाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। वीडियो कान्फ्रेंस में जिला स्तर से डाॅ. आर.पी. गर्ग ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजयसिंह कड़वासरा ने वीएचएनएससी एवं जिला आशा समन्वयक देवराज अहम्पा ने एनसीडी सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर परमसुख सैनी भी उपस्थित रहे।