पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pokran News Rajasthan News Holi Festival Celebrated With Great Enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ मनाया होली का पर्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के ग्राम गोमट में मेघवंशी समाज द्वारा होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन के पश्चात लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं धुलंडी पर्व के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के घरों में पहुंच होली की हार्दिक बधाई देने के साथ एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर होली पर्व मनाया गया। वहीं बच्चों ने भी दिन भर होली के रंग में रंगकर होली का जश्न मनाया। साथ ही ग्राम के मुस्लिम समाज के लोगों ने भी होली के दूसरे दिन धुलेंडी के अवसर पर मेघवंशी भाइयों के बीच पहुंच आपस में एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाने के साथ होली पर्व की बधाइयां देने के साथ आपसी सौहार्द, प्रेम व भाईचारा का परिचय दिया।

खबरें और भी हैं...