- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Holi Sneh Milan Program Of Various Union Organizations
संघ के विभिन्न संगठनों का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम
जैसलमेर के विभिन्न अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम जनसेवा समिति में आयोजित किया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ईश्वरलाल ने कहा कि होली का पर्व संपूर्ण समाज में नई समरसता एवं प्रेम का भाव लेकर मनाया जाता है। इसलिए सभी लोगों को अपनी संस्कृति का पालन कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सजग नागरिक बनकर हमें भी हर त्यौहार पर्व पर देश समाज राष्ट्र के लिए नवीन उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। होली स्नेह मिलन में विद्या भारती, सेवा भारती, सहकार भारती, संस्कार भारती, सीमाजन कल्याण समिति, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ, भारत विकास परिषद, हिन्दू जागरण मंच, जन सेवा समिति, स्वदेशी जागरण मंच, शिक्षक संघ, आरोग्य भारती, लघु उद्योग भारती, राष्ट्र सेविका समिति एवं अन्य अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। नगर संघचालक पूराराम ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
जैसलमेर. होली के स्नेह मिलन कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोग।