पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Immediately Clear 60 Days Old Matters Mehta

60 दिन पुराने मामलाें का तुरंत निस्तारण करें : मेहता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान लोगों की परिवेदनाएं सुनी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग, एडीएम ओ. पी. विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, सहायक निदेशक लोक सेवाएं भारत भूषण गोयल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी उपस्थित थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को गंभीरता से लेकर परिवादी को समय पर राहत पहुंचाएं ताकि जन सुनवाई के प्रति लोगों का और अधिक विश्वास बढ़े।

कलेक्टर मेहता ने परिवादी गिरधारीराम चक 5.6 जीजीएम मोहनगढ़ के कृषि विद्युत कनेक्शन के मामले में अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि वे शीघ्र ही विद्युत कनेक्शन जारी कर उनको राहत पहुंचाएं। जन सुनवाई के दौरान परिवादी अधिवक्ता जोधाराम ने कपूरिया में वन क्षेत्र में बबूल के बजाय खेजड़ी, रोहिड़ा व बेर के पौधे लगाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में कलेक्टर ने उप वन संरक्षक को इसकी जांच कर इन पौधों को लगाने की कार्रवाई करने पर बल दिया। जोधाराम ने धायसर में अनुसूचित जाति की ढाणियों को विद्युत कनेक्शन से जोड़ने की बात कही। जन सुनवाई के दौरान परिवादी भंवरूलाल ने वार्ड संख्या 26 में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में प्रार्थना पत्र पेश किया। इस संबंध में कलेक्टर ने आयुक्त नगर परिषद को निर्देश दिए कि वे इसकी जांच कराएं एवं अतिक्रमण पाए जाने पर हटाने की कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 180 दिन एवं 60 दिवस पुराने जो भी प्रकरण हैं उनका तत्परता के साथ निस्तारण कर शून्य की स्थिति में लाएं। उन्होंने बिजली, उपनिवेशन, जलदाय, पंचायतीराज विभाग से संबंधित प्रकरणों की अधिकता को देखते हुए इन विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण करें।

जैसलमेर. जनसुनवाई में लोगों की परिवेदनाएं सुनते जिला कलेक्टर।
खबरें और भी हैं...