स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों का निरीक्षण
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भीखोड़ाई व रूपसर पर गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य ओर पोषण दिवस का निरीक्षण खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोग मोहम्मद राजड़ द्वारा किया गया। खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोग मोहम्मद राजड़ ने वैक्सीन कॅरियर व आवश्यक दवाइयां देखी। इसके साथ ही सेशन स्थल पर आवश्यक उपकरण व आवश्यक पूर्ण दवाइयां रखने व सभी गर्भवती महिलाओं का वजन, ऊंचाई का नाप लेने व आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए गए। पीरामल फाउंडेशन के ब्लॉक ट्रांसफॉर्मेशन अधिकारी अशोक पालीवाल ने पोषण पखवाड़े के तहत सही पोषण की जानकारी फिलिप बुक के माध्यम से चित्र दिखाकर दी गई। गर्भावस्था के दौरान ध्यान रखने वाली बातें आयरन की गोलियां नियमित लेने, संस्थागत प्रसव कराने, प्रसव के 1 घण्टे के भीतर शिशु को पहला गाढ़ा दूध पिलाने को कहा
पाेकरण. मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस पर निरीक्षण करते अधिकारी।