पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Investigation Of Foreign Tourists At Jaisalmer Pokaran At Railway Station Distribution Of Masks

जैसलमेर-पोकरण में विदेशी सैलानियों की रेलवे स्टेशन पर जांच, मास्क का वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में भी कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बीके बारूपाल की अध्यक्षता में जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सक एवं प्रतिनिधियों को कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम गतिविधियों के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीएल बुनकर, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एमडी सोनी, सम बीसीएमओं डाॅ राजेंद्र पालीवाल एवं सांकड़ा बीसीएमओं डाॅ लोंग मोहम्मद भी उपस्थित थे।

राज्य स्तर से प्रशिक्षित डाॅ लालचंद देवंदा, डाॅ दामोदर खत्री एवं डाॅ कृति पटेल ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षित अधिकारियों ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरती जानेे वाली सावधानियों हाथों की स्वच्छता, हाथ धोने की विधि, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, पर्यावरण की सफाई एवं कीटाणु शोधन, ओपीडी व आईपीडी मरीजों की देखभाल, संदिग्ध मरीजों की देखभाल, मास्क का उपयोग एवं मास्क प्रबंधन के बारे में बिंदुवार जानकारी प्रदान की गई। बीमारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

कोरोना वायरस को लेकर सतर्क हुआ चिकित्सा विभाग

पोकरण | वर्ल्ड हैल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा विदेशी सैलानियों की सभी वीजा कैंसिल करने के बाद जो विदेशी सैलानी देश में है उनका स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में पोकरण चिकित्सकों को भी आदेश दिए गए हैं। जिसमें दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में विदेशी सैलानियों के आवाजाही को देखते हुए पोकरण व रामदेवरा ट्यूरिस्ट प्वाइंट होने के कारण विदेशी सैलानियों के पोकरण व रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर परीक्षण के लिए टीमों को तैनात किया गया। यह टीमें दिल्ली से ट्रेन आगमन पर रेलवे स्टेशन जाकर विदेशी सैलानियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।

गौरतलब है कि पोकरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले हुए कोरोना वायरस बीमारी को लेकर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार चिकित्सा विभाग ने आदेश जारी कर उपस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोंग मोहम्मद राजड, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड सांकड़ा मुख्यालय पोकरण आदेश जारी कर चिकित्सकों की विशेष टीमों का किया गठन किया गया।

अस्पताल में भी बनाया आइसोलेशन रूम : कोरोना वायरस को लेकर स्थानीय सेठ विट्ठलदास राठी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ. बाबूलाल गर्ग ने अस्पताल परिसर में अलग से आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं इसके लिए फिजीशियन डॉ. प्रकाश चौधरी एवं डॉ अरुण कुमार शर्मा को कोरोना वायरस के उपचार के लिए नियुक्त किया गया है।

कोरोना वायरस को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जनजागरण : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देने के लिए इन केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जैसलमेर. प्रशिक्षण में कोरोना के रोकथाम संबंधी जानकारी देते हुए।
खबरें और भी हैं...