- Hindi News
- National
- Nokh News Rajasthan News Jaipur Airport Backward For Third Consecutive Year Lucknow Airport Topped
जयपुर एयरपोर्ट लगातार तीसरे साल पिछड़ा, लखनऊ एयरपोर्ट रहा अव्वल
विश्व के सबसे बेहतर एयरपोर्ट्स को लेकर किए जाने वाले एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल में जयपुर इस साल भी पिछड़ गया है। तीन साल पहले इसी सर्वे में जयपुर विश्व का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट चुना गया था। 50 लाख से 150 लाख सालाना यात्रीभार श्रेणी वाले एयरपोर्ट में शामिल जयपुर एयरपोर्ट को इस बार कोई रैंक नहीं मिली है। इस सर्वेक्षण में चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ एयरपोर्ट एशिया महाद्वीप में अव्वल व कोचीन एयरपोर्ट दूसरे नंबर पर रहा। जयपुर में पिछले 3 साल में यात्रियों और फ्लाइट्स बढ़ी हैं, लेकिन सुविधा नहीं।
जयपुर एयरपोर्ट } तीन साल पहले सबसे बेहतरीन अब पिछड़ा
आठवां वचन...पहले जागरूकता, मास्क लगा लिए सात फेरे
33 मानकों पर ली जाती है यात्रियों से राय
एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वेक्षण में एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आवागमन के साधन, पार्किंग सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, एयरपोर्ट स्टाफ का व्यवहार, खान-पान और शॉपिंग की सुविधाओं आदि को लेकर 33 मानकों पर यात्रियों से राय ली जाती है। जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले साल यात्रीभार करीब 55 लाख रहा था।
शहर में अनोखी बारात निकली। दूल्हे सहित सभी बाराती मास्क पहने हुए थे। देखने वाले पूछ रहे थे माजरा क्या है। पता चला कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता के लिए यह निर्णय लिया गया। दूल्हे की बारात कुम्हारों की बगीची से दुल्हन के घर बनाड़ गई। दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे भी मास्क लगाकर ही लिए।