पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Kasam Khan First In Chaggu And Song Competition In Gandhi Bhajan

गांधी भजन में छग्गू अाैर गीत प्रतियोगिता में कासम खान प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन की शृंखला में मांटेसरी बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को गांधी भजन व देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, विद्यालय के संरक्षक सुल्तान सिंह तंवर, नगर परिषद जैसलमेर से भीखचंद व सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य सुरेश कुमार कल्ला ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने मधुर वाणी के साथ देशभक्ति के भावों से ओतप्रोत गीतों की स्तुति दी। इसमें निर्णायकों को भी विजेता प्रतिभागियों के चयन के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। सफल प्रतिभागियों के चयन में निर्णायक मंडल की भूमिका भीखचंद, शिक्षिका आरती व्यास व शिक्षक झब्बरसिंह भाटी द्वारा निभाई गई। मंच संचालन महिपालसिंह द्वारा किया गया। गांधी भजन प्रतियोगिता में छग्गू ने प्रथम, ज्योति भाटी ने दूसरा व सरस्वती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में कासम खान ने पहला, कल्याणसिंह ने दूसरा व अशरफ खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पोकरण | दांडी यात्रा सप्ताह आयोजन अंतर्गत शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बापू के प्रिय प्रेरणास्पद भजन कीर्तन आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैयालाल छंगाणी ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सांकड़ा के विकास अधिकारी नारायण सुथार उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत प्रसार अधिकारी विष्णु दयाल बोहरा व मगनलाल जोशी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सुथार ने दांडी यात्रा पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य छंगानी तथा व्याख्याता जसराज माली ने दांडी यात्रा व सविनय अवज्ञा आंदोलन से संबंधित कई उदाहरण प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्रा सुमन सोलंकी ने देश प्रेम गीत प्रस्तुत किए। बालिकाओं ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सहभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पाेकरण. प्रेरणास्पद भजन कीर्तन कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी।
खबरें और भी हैं...