पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झोंपे में आग से लाखों का सामान जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामदेवरा के निकटवर्ती सूजासर गांव के पास बैलदार की ढाणी में स्थित एक रहवासी झोंपे में अचानक आग लग जाने से घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

रामदेवरा के निकटवर्ती शरणायत गांव के पास बेलदारों की ढाणी में रहने वाले उदाराम पुत्र किसनाराम ओड के घर में शनिवार की शाम कच्ची झोपड़ी के अंदर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा घर धूं धूं करके जलने लगा। आसपास के लोगों ने विकराल आग को देखा तो कच्ची झोपड़ी स्थित घर के आसपास के स्थानीय लोगों ने रेत व पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित उदाराम ने बताया कि उसके घर में रखी 40 हजार से अधिक की नकदी सहित चार तोले सोने के गहने व 40 तोले चांदी के गहने सहित घर का राशन पानी कपड़े सभी प्रकार के कागजात अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इससे करीब 4 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। अपने कच्चे घर में रहने वाला पीड़ित उदाराम ओड के घर पर अचानक आग लग जाने से भरा पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। इससे उसके सामने रात गुजारने का भी बंदोबस्त नहीं हुआ। ऐसे में आसपास के लोगों ने किसी तरह उसका सांत्वना देकर कुछ मदद की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की गरीब व्यक्ति की सरकारी सहायता से राहत दिलवाने का प्रयास करें। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में रामदेवरा सहित आसपास के स्थानों पर दर्जनों आग लगने की घटनाएं घटित हो रही है लेकिन दमकल नहीं होने से आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता है।
ऐसे में लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।

रामदेवरा. कस्बे में रहवासी झोंपे में लगी अाग से जला सामान।
खबरें और भी हैं...