पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Last Date For Submission Of Electricity Bill Of Group Number 17 Is 13 March

ग्रुप संख्या 17 के विद्युत बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर | शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के ग्रुप संख्या 17 के मार्च माह के विद्युत बिल जमा करवाने की अंतिम तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 13 मार्च कर दी गई है। सहायक अभियंता प्रदीप कुमार बारुपाल ने बताया कि ग्रुप संख्या 17 के समस्त विद्युत उपभोक्ता अपने विद्युत बिल 13 मार्च तक बिना किसी पेनल्टी के जमा करवा सकते है। उन्होंने बताया कि जेठवाई रोड गांधी कॉलोनी, भील बस्ती, आरपी कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, किशनघाट, दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, जेठवाई रोड, ट्रांसपोर्ट नगर व हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र ग्रुप संख्या 17 में शामिल है। उन्होंने ग्रुप संख्या 17 के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समयावधि के भीतर बिल जमा करवाकर वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विद्युत संबंध विच्छेद की कार्रवाई से बच सकते है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा एमनेस्टी योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जिन उपभोक्ताओं के विद्युत संबंध 31 मार्च 2019 से पूर्व कटे हुए है वे इस योजना का लाभ लेकर विद्युत बिल पर लगे ब्याज को माफ करवा सकते है, साथ ही अपने कटे हुए विद्युत संबंधों को पुन: चालू करवा सकते है।
खबरें और भी हैं...