पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Liquor Contracts Lottery Comes Out 817 Applications For 12 Shops In The City

शराब के ठेकों की लॉटरी निकली, शहर की 12 दुकानों के लिए आए 817 आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में शराब की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया गुरूवार को आबकारी विभाग के परिसर में ही संपन्न हुई। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस प्रक्रिया के तहत गुरूवार को लॉटरी निकाली गई और जैसलमेर जिले में शराब की दुकानें आवंटित की गई। रामगढ़ रोड पर स्थित आबकारी भवन में आम दिनों में जहां सन्नाटा पसरा रहता है वहीं गुरूवार को लॉटरी प्रक्रिया के चलते रामगढ़ रोड पर दिन भर चहल पहल बनी रही। सुबह 11 बजे लॉटरी प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन जिला स्तरीय जनसुनवाई के कारण दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर नमित मेहता के पहुंचने के बाद ही लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की गई। लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हजारों की तादाद में आवेदनकर्ता मौके पर पहुंच गए। आबकारी विभाग की ओर से शामियाना लगाया गया।

79 समूह की 93 व शहर 12 दुकानों के लिए आए 4122 आवेदन

जिले में शराब के 79 समूह की 93 दुकानें व शहर की 12 दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई थी। जिसमें 12 दुकानें अंग्रेजी शराब की जैसलमेर शहर में और शेष 79 ग्रुप की 93 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों की थी। अंग्रेजी की दुकानों के लिए 817 आवेदन व अन्य 79 ग्रुप की 93 दुकानों के लिए 3 हजार 305 आवेदन आए थे।

{आवेदनों से ही कमाए 12.26 करोड़| आबकारी विभाग ने जैसलमेर की दुकानों के लिए आवेदनों से ही लगभग 16.26 करोड़ रुपए की आय कर ली। आवेदन शुल्क के तौर पर शराब की दुकानों के लिए 30 हजार रुपए लिए गए।

{रामदेवरा पर रही सबकी नजर| जिले में शराब बिक्री के मामले में रामदेवरा का ठेका सबसे बड़ा माना जाता है। ऐसे में सिर्फ रामदेवरा में ठेके के लिए सर्वाधिक 532 आवेदन आए थे। कासम नाम से किए गए आवेदन के लिए रामदेवरा की दुकान खुली है।

जैसलमेर. शराब के ठेकाें की लाॅटरी निकालते कलेक्टर व एसपी।
खबरें और भी हैं...