पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Lottery Of Liquor Contracts Today 4 Thousand 122 Applications Received Department Earned 1226 Crores

शराब के ठेकों की लॉटरी आज, 4 हजार 122 आए आवेदन, विभाग ने कमाए 12.26 करोड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर में रामगढ़ रोड़ स्थित आबकारी विभाग में गुरूवार को लॉटरी के माध्यम से शराब के ठेकों का आवंटन किया जाएगा। इस साल नई आबकारी नीति के कारण पिछले साल की तुलना में कम आवेदन हुए है। गौरतलब है कि इस बार जैसलमेर में 12 अंग्रेजी ठेकों के लिए 817 व देशी शराब के 79 ग्रुप की 93 दुकानों के लिए 3305 ऑनलाइन आवेदन किए गए है। जिससे सरकार को 12 करोड़ 26 लाख 75 हजार रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। इन दुकानों के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे से लॉटरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आबकारी कार्यालय परिसर में ही कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक डॉ किरण कंग, जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया व सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों के समक्ष पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए लॉटरी प्रक्रिया की जाएगी।

खबरें और भी हैं...