पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दांडी यात्रा को लेकर बैठक आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष कार्यक्रम आयोजन श्रृंखला के अंतर्गत गुरुवार को दांडी यात्रा के अवसर पर हाेने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के उपलक्ष्य में उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई की अध्यक्षता मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी बलवीर तिवारी व मनोज विश्नोई उपस्थित थे। उपखंड अधिकारी विश्नोई ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विविध कार्यक्रमों के संबंध में सभी तैयारियां, व्यवस्थाओं व प्रतियोगिताओं का काम समय रहते गंभीरतापूर्वक पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। दांडी यात्रा सोनार दुर्ग के अखे प्रोल से हनुमान सर्किल गांधी दर्शन तक निकाली जाएगी।

उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने एक बताया कि 12 मार्च को सुबह 10.30 बजे सोनार दुर्ग के अखे प्रोल से गांधी दर्शन तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा तथा 11 बजे गांधी दर्शन के आगे ही सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं उद्घाटन होगा। इसी प्रकार 13 मार्च को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक माॅन्टेसरी बाल निकेतन उमा विद्यालय में गांधी भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही 14 मार्च को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक गडीसर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता एवं शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसी प्रकार 15 मार्च को राबाउमावि जैसलमेर में सुबह 11 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता, 16 मार्च को सुबह 11 बजे करणी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। 17 मार्च को सुबह 11 बजे महात्मा गांधी विद्यालय आईजीएनपी में भाषण, काव्य व कविता प्रतियोगिता तथा 18 मार्च को सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय में महापुरूषांे पर आधारित रूप धरों प्रतियोगिता एवं सेमीनार समापन का आयोजन होगा।

जैसलमेर. डांडी यात्रा को लेकर चर्चा करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...