- Hindi News
- National
- Devikot News Rajasthan News Missing Woman Diabetic And Youth Arrested From Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश से गुमशुदा महिला दस्तयाब व युवक गिरफ्तार
फतेहगढ़ | उपखंड फतेहगढ़ के पुलिस चौकी देवीकोट क्षेत्र के गणेशपुरा मोढा में मध्यप्रदेश से गुमशुदा महिला को राजस्थान पुलिस व मध्यप्रदेश पुलिस ने दस्तयाब किया। देवीकोट पुलिस चौकी प्रभारी हिमथाराम ने बताया कि गणेशपुरा मोटा में खेतों में कार्य कर रही महिला ललिता प|ी जितेंद्र बंजारा निवासी पीपल्दा वाघेला जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश व युवक दिनेश बंजारा को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि ये दोनों मध्यप्रदेश से 3 माह पहले भाग गए थे, जो गणेशपुरा मोढा में खेती का कार्य कर रहे थे। टीम में कांस्टेबल प्रारागाराम, मध्यप्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल राजाराम व ललित राठौर की टीम द्वारा महिला व युवक को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश पुलिस को सुपुर्द किया।