पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Mohangarh Police Recovered 8 Sheep 3 Arrested

मोहनगढ़ पुलिस ने 8 भेड़ंे बरामद की , 3 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने भेड़ चाेरी करने के मामले में तीन अाराेपी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चाेरी की अाठ भेड़ें भी बरामद की है। काेर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर रखने के अादेश दिए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 9 मार्च को कंवराजसिंह पुत्र रेवन्तसिंह राजपूत निवासी डिग्गा ने मोहनगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बताया कि चक 4 बी डी में संख्या 88/01 आया हुआ है। वहां मुरब्बे के अंदर ही भेड़ें व बकरियां रखने के लिए बाडा भी बना हुआ है। हमारे पास 200 भेड़ व बकरियां है। पिछले करीबन 10-15 दिनों से एक-एक, दो-दो भेड़ बकरियां गायब हो रही है जिनकी हमने काफी तलाश की मगर नहीं मिली। 9 मार्च को सुबह जब देखा तो करीब 8 भेड़ गायब मिली। इस पर इधर उधर तलाश की गई। जिस पर पवन उर्फ पूनाराम पुत्र सतपाल निवासी मोहनगढ़ हाल निवासी चक 2 पोहडा माईनर, सोनू पुत्र चेतनराम भील निवासी गंगानगर हाल चक 9 बीडी, सुखदेव पुत्र दरबार बावरी हाल निवासी 11 बी डी व अमरपाल पुत्र बलवंत बावरी हाल निवासी 11 बी डी जो बी डी नहर की 25 आरडी से कुछ दूर ग्रामीणों को जाते हुए दिखे, जिनके पास 8 भेड़े भी थी। सूचना के बाद मोहनगढ़ थानाधिकारी माणकराम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक प्रयागाराम, कांस्टेबल सत्यवीरसिंह, कांस्टेबल कन्हैयालाल द्वारा आरोपियों की तलाश कर दस्तयाब कर उनके कब्जे से 8 भेड़ें बरामद की गई। पुलिस ने पवन उर्फ पूनाराम पुत्र सतपाल भील, सोनू पुत्र चेतनराम भील, सुखदेव पुत्र दरबार बावरी व अमरपाल पुत्र बलवंत बावरी को बी डी नहर की 25 आरडी से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। अब अाराेपियाें से पूछताछ की जा रही है।

माेहनगढ. पुलिस की गिरफ्त में भेड़ चाेर।
खबरें और भी हैं...