- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News More Than 200 Indians Stranded In Iran To Be Brought To Jaisalmer Military Station Today
ईरान में फंसे हुए 200 से ज्यादा भारतीयों को आज लाया जाएगा जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन
पूरे विश्व में कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रकोप के बीच ईरान सहित विश्व के कई देशों में फंसे हुए भारतीयों को एयरलिफ्ट करने की बात चल रही है। इसके तहत बड़ी संख्या में ईरान में फंसे हुए भारतीयों को जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन में लाने की तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय सेना ने भारत सरकार द्वारा साथ एयरलिफ्ट करके ला रहे भारतीय नागरिकों को एहतियात के तौर पर बचाव व जांच पड़ताल के लिए जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन में खास तौर पर एक आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया हैं। जिसमें प्रथम चरण में शुक्रवार को ईरान से 200 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को स्पेशल एयरक्राफ्ट के जरिए यहां लाया जा रहा हैं। जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन पर देश भर की कई स्पेशल डॉक्टरों की टीमें भी पहुंच गई है। गुरुवार को जोधपुर में सेना व वायुसेना के बीच एक अहम बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें सेना की मेडिकल कोर द्वारा भारतीय नागरिकों की जांच पड़ताल के लिए की जाने वाली विशेष प्रकार की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
भारतीय मूल की कनाडाई डॉक्टर संक्रमित
{भारतीय मूल की कनाडाई डॉक्टर लखनऊ में संक्रमित पाई गई है। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसके पति संक्रमित नहीं हैं।
{अब तक देश के एयरपोर्ट्स पर विदेशों से आए 10 लाख 57 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सामुदायिक निगरानी के लिए 35 हजार लोगों को रखा गया है।
70 देशों में फैला रोग, अर्थव्यवस्था पर मार, सेंसेक्स 2919.26 अंक गिरा
एजेंसी | नई दिल्ली
कोरोनावायरस दुनिया में आदमी के साथ ही अर्थव्यवस्था के लिए भी घातक साबित हो रहा है। गुरुवार को एक बार फिर सेंसेक्स में अंकों के लिहाज से इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का सेंसेक्स 2919.26 अंक यानी 8.18% गिरकर 32778.14 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 868.25 (8.30%) नीचे आकर 9590.15 अंक पर बंद हुआ। उधर, देश में कोरोनावायरस (काेविड-19) के मामलों की संख्या 73 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित लोगों में 56 भारतीय और 17 लोग विदेशी हैं। खतरे की आशंका में दिल्ली सरकार ने सिनेमाघरों-मल्टीप्लेक्स को बंद कर दिया है। 31 मार्च तक वे सभी स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगे जहां परीक्षाएं नहीं होनी हैं। दिल्ली के साथ हरियाणा ने इसे महामारी मान लिया है। वहीं, बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लखनऊ में होने वाले दूसरे वनडे मैच में दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत नहीं होगी। उधर, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह ईरान में फंसे भारतीय छात्रों से संपर्क कर स्टेट्स रिपोर्ट 17 मार्च तक पेश करे। दूसरी तरफ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगले तीन दिन में तीन विमान भारतीयों को एयरलिफ्ट करने ईरान जाएंगे। वहां 6000 भारतीय फंसे हैं। चीन से शुरू होकर यह अमेरिका, इटली, ब्रिटेन और भारत सहित 70 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।
जैसलमेर में 2 हजार लोगों को लाने की तैयारी
हालांकि शुक्रवार को ईरान से विशेष विमान से 200 से ज्यादा लोगों को एयरलिफ्ट कर जैसलमेर लाया जाएगा। वहीं शहर से भी मिलिट्री स्टेशन दूर होने से लोगों को इससे डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं इसके बाद अलग अलग चरणों में विभिन्न देशों से 2 हजार से ज्यादा लोगों को जैसलमेर लाने की भी संभावना है।
सेंसेक्स32778 -2919.26डॉलर
74.22 + 0.59सोना (जेवराती)
42100 -200चांदी
46500 -900
तापमान (डिग्री सेल्सियस) आज का अनुमान
इजरायली का दावा- वैक्सीन तैयार, जल्द कर सकते हैं घोषणा, मिलेगी राहत
इजरायल के वैज्ञानिकों ने कोविड की वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली पीएम की निगरानी वाले इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोलाॅजिकल रिसर्च के वैज्ञानिक जल्द ही वैक्सीन का ऐलान कर सकते हैं। उधर, इटली में 12000 मामले सामने आ चुके हैं। इटैलियन कॉलेज ऑफ एनेस्थीसिया ने एक गाइडलाइन जारी की है, जिसमें कहा है कि जिनके बचने की संभावना हो उन्हीं मरीजों को आईसीयू में भर्ती करें।
सुविचार
कठिन परिस्थितियों का हमेशा डटकर मुकाबला करना सफल बनने का एक महत्वपूर्ण गुण है।
कोरोना को लेकर लोगों में डर, जैसलमेर के स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
राजस्थान
आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार
कुल पृष्ठ 18 (यंग भास्कर, एेच्छिक ~ 10.00)
मूल्य ~ 4.00 | वर्ष 3, अंक 342
12 राज्य | 65 संस्करण
चैत्र, कृष्ण पक्ष-4, 2076
बाड़मेर, शुक्रवार, 13 मार्च, 2020
_photocaption_जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन पर तैयार किया गया अाइसाेलेशन वार्ड।*photocaption*
फिलहाल पूरे विश्व में कोरोना को लेकर खौफ की स्थिति है। इसी बीच ईरान से 200 से ज्यादा भारतीयों को जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन में लाया जाएगा। यहां बने स्पेशल आइसोलेशन वार्ड में उनकी जांच पड़ताल की जाएगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यहां आने वाले भारतीय कोरोना पीड़ित है। लेकिन ईरान में कोराेना वायरस के बढ़े हुए प्रकोप के कारण ही जैसलमेर आने वाले भारतीयों की एहतियात के रूप में जांच की जाएगी। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को आपदा घोषित किया है।
लोगों का विरोध : ईरान से 200 से ज्यादा भारतीयों को जैसलमेर के मिलिट्री स्टेशन लाने की सूचना के बाद लोगों में रोष बढ़ गया है। लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यहां जनसंख्या कम होने को लेकर सरकार हर परीक्षण यहीं करती है। जिसके बाद उसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
न्यूनतम अधिकतम(न्यूनतम).
जयपुर 13.6 28.514.0
दिल्ली 14.7 27.414.0
मुंबई 19.6 29.318.0