- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News New Subjects Approved In Kothari And Saval College
कोठारी व सांवल कॉलेज में नए विषयों को मंजूरी
राजस्थान सरकार के इस साल के बजट घोषणा में स्थानीय एसबीके राजकीय महाविद्यालय में 1970 में हुई स्थापना के बाद स्नातक संकाय में पहली बार नए विषय खोले जाने की घोषणा की है। इसके अलावा 1995 में राजनीति विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर संकाय खोले जाने के बाद इस साल स्नातकोत्तर विज्ञान में वनस्पति शास्त्र विषय खोला गया है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े एवं सीमावर्ती जिले जैसलमेर में काॅलेज की स्थापना के बाद से ही नए विषयों की मांग की जा रही थी लेकिन राजनीतिक दबाव के अभाव में जैसलमेर की जनता की उचित मांग को अनसुना किया जाता रहा है, लेकिन इस बार स्थानीय विधायक रूपाराम एवं पोकरण विधायक व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय को वनस्पति शास्त्र में स्नातकोत्तर तथा लोक प्रशासन एवं स्नातक स्तर पर संस्कृत की सौगात मिलने से जैसलमेर में खुशी की लहर छा गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य के आर गर्ग एवं स्टाफ सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद, जैसलमेर विधायक रूपाराम एवं जिला प्रमुख अंजना मेघवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों के लिए आभार जताया है। इसके साथ ही पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोपसिंह सिंहडार ने भी एसबीके कॉलेज में स्नातक स्तर पर उर्दू, लोक प्रशासन व संस्कृत तथा स्नातकोत्तर स्तर पर वनस्पति शास्त्र व एमएलएल सांवल महिला महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर गृह विज्ञान व स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी साहित्य को स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधायक रूपाराम धणदे व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल का अाभार जताया।
जैसलमेर. एमएल सांवल कन्या कॉलेज(फाइल फोटो)।