- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Now All Information Will Be Received On One Click
अब एक क्लिक पर मिलेगी सभी सूचनाएं
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार लोकसेवकों की जबाबदेही के लिए सभी विभागों, प्राधिकरणों और निगमों में कानून लाया गया है। जन सूचना पोर्टल के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर जयश्री द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि जन सूचना पोर्टल एक ऐसा प्रयास है। इस पर विभिन्न विभागों की सूचनाएं एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान में 27 विभागों की 52 योजनाओं से संबंधित 145 प्रकार की जानकारी जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आमजन इस पोर्टल के उपयोग करके पेंशन, श्रम विभाग, मनरेगा, शौचालय का भुगतान, बिजली बिल, पालनहार योजना, राशन, गिरदावरी, जमाबंदी, ई-मित्र इत्यादि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देख सकता है। प्रारंभ में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) आशुतोष गौतम ने ऑनलाइन जन सूचना पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण में अधिकारियों को जन सूचना पोर्टल के बारे ब्लाॅक एवं ग्राम स्तर तक प्रचार प्रसार करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के लिए किसी लॉगइन की आवश्यकता नहीं हैं।
जैसलमेर. जन सूचना पोर्टल के बारें में जिला अधिकारियाें काे दी जानकारी।