पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Nukkad Natak And Traditional Sports Organized To Commemorate The Dandi Yatra Anniversary

दांडी यात्रा वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक एवं परंपरागत खेलों का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को जैसलमेर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में गड़ीसर चौराहा पर सेवा भारती संस्था द्वारा स्वदेशी जागरण शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। इसमें थिरपाल गर्ग द्वारा रचित नाटक में सुरेश भार्गव, दिनेश खत्री, सोनिया, खूबचंद गर्ग एवं अमन गर्ग ने नाटक की प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक में अतिथि के रूप में महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के जिला संयोजक उम्मेदसिंह तंवर, सह संयोजक रूपचंद सोनी, पूर्व सभापति अशोक तंवर, जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई एवं भीखचंद सहायक कर्मचारी नगर परिषद उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी राकेश विश्नोई ने बताया कि शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में परंपरागत खेलों का आयोजन हुआ। इसमें सतोलिया एवं रस्साकशी खेल में खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की एवं निर्णायक की भूमिका कोजाराम चौहान अल्पकालीन हैंडबॉल प्रशिक्षक ने निभाई। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा कोरोना संक्रमण को महामारी घोषित करने तथा केंद्र तथा राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी की गई एडवाइजरी के तहत जिले में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों में शेष गतिविधियों एवं आयोजन को आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।

खबरें और भी हैं...