पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Ongc Has Built State Of The Art Accessible Toilets In Girls39 School

ओएनजीसी ने बालिका विद्यालय में बनवाया अत्याधुनिक सुलभ शौचालय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राउमावि रुपसी में ओएनजीसी बड़ाैदा द्वारा बालिकाओं के लिए एक विशेष अत्याधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण करवाकर उसका उद्घाटन कर विद्यालय काे चाबी भेंट की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश छंगाणी ने बताया कि इससे पूर्व विद्यालय में बालिकाओं के लिए सामान्य शौचालय की व्यवस्था थी। लेकिन सीआरएस योजना के तहत ओएनजीसी बड़ाैदा द्वारा बालिकाओं के लिए विशेष अत्याधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण करवाकर विद्यालय को सहयोग प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने इस सहयोग के लिए ओएनजीसी बड़ाैदा व कैम्प 26 सभी अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी द्वारा विद्यालय को पूर्व में भी 7.04 लाख रुपए का फर्नीचर भेंट किया गया जा चुका हैं। इसकी बदौलत विद्यालय में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा केन्द्र भी स्वीकृत हुआ है। विद्यालय में शनिवार को ओएनजीसी बड़ाैदा के एच माधवन ईडी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत विद्यालय में गुलमोहर, नीम, शीशम के पौधों का राेपण किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा ओएनजीसी अधिकारियों का संक्षिप्त सम्मान समारोह रखा गया। ईडी एच माधवन, जीएम अशोक कुमार, जीएम वासूमतारी, पार्टी चीफ प्रदीपकुमार, एसजीएफ सत्येन्द्र कुमार का माल्यार्पण, साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एच माधवन ईडी ने बताया कि हम भी विद्यालय परिवार का ही हिस्सा है। हमारी कंपनी में सभी राज्यों के अधिकारी व कर्मचारी काम करते है। हम अतुल्य अखण्ड भारत का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश छंगाणी, सुनील कुमार व्यास, गोपूराम गेंवा, व अन्य मॉजू द रहे

जैसलमेर. सुलभ शौचालय की चाबी देते ओएनजीसी के अधिकारी।
खबरें और भी हैं...