- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Panch Sarpanch Elections Of 30 Panchayats At 76 Polling Stations 995 Police And Rac Jawans Deployed Tomorrow
76 मतदान केंद्रों पर 30 पंचायतों के पंच-सरपंच के चुनाव कल, 995 पुलिस व आरएसी के जवान तैनात
रविवार को पंचायत चुनाव के तहत 30 पंचायतों के लिए कुल 76 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। चुनाव पूर्णतया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण हो इसके लिए पुलिस द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डाॅ किरन कंग के आदेशानुसार चुनाव पुलिस प्रबंध किए गए है। 76 मतदान केंद्रों के लिए 995 पुलिस व आरएसी के जवान तैनात किए गए है। एसपी डॉ किरण कंग ने एसपी कार्यालय के सभागार में अधिकारियों तथा चुनाव ड्यूटी में लगे जवानों की पुलिस लाइन में ब्रीफिंग ली। मतदान के दिन मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी टेंट व टेबल नहीं लगाने व मतदान केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने के निर्देश दिए गए है। मतदान दिवस को मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सके एवं मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो। इसके लिए मतदान केंद्रों के विभिन्न समूह बनाकर उनमें लगातार भ्रमण के लिए 14 पुलिस मोबाइल पार्टियां बनाई गई हैं। जैसलमेर की 30 ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र की परिधि में 5 किलोमीटर के आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार शाम 5 बजे से 15 मार्च को मतदान खत्म होने तक सूखा दिवस घोषित किया गया हैं।