वेतन विसंगतियां में सुधार हो
राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जैसलमेर के सभी पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर को साैंपा। जिलाध्यक्ष जालमसिंह, जिला सलाहकार रूद्र दत्त पालीवाल व पृथ्वीराज पालीवाल के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। पटवार संघ के जिलाध्यक्ष जालम सिंह चंपावत ने बताया कि पटवारियों की वेतन विसंगति सुधार, ग्रेड पे 3600 या पे लेवल 10 करने की मांग उठाई।
जैसलमेर. मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देते पटवारी संघ के प्रतिनिधि।