- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Raised Demand For Removal Of Encroachment On Non Possible Land In Guddi Village
गुड्डी गांव में गैर मुमकिन जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई
क्षेत्र के गुड्डी गांव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप गैर मुमकिन रिण भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि गुड्डी पटवार हल्का मोडरडी में खसरा संख्या 166 रकबा 992.06 बीघा गैर मुमकिन रिण की भूमि आई हुई है। इस भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने मिलकर कब्जा कर लिया है तथा अपने मकान बना दिए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास व अन्य सार्वजनिक कार्यों का बजट उठाकर इस भूमि में निर्माण कार्य कर रहे हैं तथा इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। जिससे गांव में अत्यधिक विरोधाभास हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि इन लोगों का कब्जा नहीं हटाया गया तो गांव के अन्य लोगों में इस भूमि पर कब्जा करने की होड़ मच जाएगी। उन्होंने मांग की है कि इस जमीन से जल्द से जल्द लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाए व गैर मुमकिन रिण की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल मजीद, अब्दुल रहीम, मजीद, वहीदुल्ला, इलियास, मुजीबुरहमान, रऊफ आदि के हस्ताक्षर है।