- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Social Consciousness Conference Poster Released
सामाजिक चेतना सम्मेलन के पोस्टर का किया विमोचन
जयपुर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित शैक्षणिक सामाजिक चेतना सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी डूंगरराम गेदर ने पोकरण पहुंचकर पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बाबू शोभाराम की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके विचारों को लेकर शैक्षणिक सामाजिक चेतना सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह कार्यक्रम प्रभारी डूंगरराम गेदर पोकरण पहुंचे। पोकरण पहुंचने पर स्थानीय कुम्हार समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कुम्हार समाज के न्याति नोहरे में बैठक का आयोजन किया। बैठक में समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक के पश्चात कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। इस दौरान प्रभारी गेदर के साथ सत्यनारायण प्रजापत, दूर्गाराम, भैराराम, किशनलाल, कानाराम, ताराराम, पदमाराम, जोगराज सहित काफी संख्या में समाज के मौजीज लोग उपस्थित थे।
पाेकरण. सामाजिक चेतना सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन करते अतिथि।