पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pokran News Rajasthan News The Joy Of Holi Changed Into Sorrow Three Youths Killed Two Injured In Three Road Accidents

होली की खुशियां गम में बदली;तीन सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बडोड़ा गांव मूलाना राेड पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम करीब 8 बजे ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक पर सवार दाेनाें युवकाें की माैत हाे गई।। सोमवार शाम आठ बजे अखेराज मेघवाल (30) पुत्र जयराम निवासी बडोड़ा गांव व तनेराव उर्फ राजेंद्र मेघवाल (22) पुत्र इंद्राराम गांव नेड़ान बडाेड़ा गांव से लीलावतों की ढाणी की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सांकड़ा पुलिस तथा 108 मौके पर पहुंची। दोनों बाइक सवारों को जिला मुख्यालय स्थित जवाहर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अखेराज का घर दुर्घटना स्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही है। जैसे ही दुर्घटना का पता ढाणी वालों को लगा तो घर में हाहाकार मच गया। अखेराज के तीन लड़कियां और एक छह माह का बेटा है। घर में लड़के की ढूंढ की तैयारियां चल रही थी। गौरतलब है कि इस जगह पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है।

भणियाणा | ग्राम पंचायत पन्नासर में दुधली रोड पर मंगलवार रात बस स्टैंड समीप मोटरसाइकिल से गिरकर घायल मंजूर दीन की जाेधपुर में माैत हाे गई।

जानकारी के अनुसार के आगे मंगलवार रात करीब नौ से दस बजे ग्राम पंचायत पन्नासर निवासी मंजुरदीन(27) बाइक से भणियाणा से दुधली नाडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक मोटरसाइकिल के आगे कुत्ता आ गया। जिससे मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर पड़ी। आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को भणियाणा स्थल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक को जोधपुर रैफर किया। जोधपुर में इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया।

मोटरसाइकिल फिसलने से दो युवक गंभीर घायल

पोकरण | शहर के फलसूंड तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल असंतुलित होकर नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो युवक मोटरसाइकिल से सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल असंतुलित होकर रपट गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दिलीप कुमार व जितेन्द्र निवासी पोकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी नरेन्द्र मोहन व समसुदीन मेहर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को चिकित्सालय लाया गया। घायल युवको के प्राथमिक उपचार के बाद जोधपर रैफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...