पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nokh News Rajasthan News The Villagers Pulled The Buffalo Out Of The Canal

नहर से भैंस को ग्रामीणों ने निकाला बाहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपतहसील क्षेत्र के बीठे का गांव के पास चल रही जोधपुर लिफ्ट केनाल में सोमवार को एक भैंस पानी पीने के लिए लिफ्ट के पास आई। पानी पीने के दौरान भैंस का पांव फिसलने से भैंस पानी के अंदर समा गई। जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को पानी के तेज बहाव से बचाकर बाहर लाए। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की घटना गांव में पहले भी कई बार घटित हो चुकी हैं। गांव के मवेशी पानी पीने के लिए आते हैं, लेकिन पानी के बहाव तेज होने के कारण कई बार इन पशुओं की अकाल मौत भी हो जाती हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने रस्सों की सहायता से डूबी भैंस को बचाया।

नोख.लिफ्ट कैनाल से भैस को बाहर निकालने का जतन करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...