पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Town Hall Work Not Completed In 7 Years Construction Will Be Done Afresh Now 800 People Will Have Capacity

7 साल में पूरा नहीं हुआ टाउन हॉल का काम, नए सिरे से हाेगा निर्माण, अब 800 लोगों के बैठने की होगी क्षमता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेडानसर मैदान में वर्षों से बन रहे टाउन हॉल का शहरवासी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक टाउन हॉल की सुविधा लोगों को नहीं मिली है। नगरपरिषद के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में बार-बार विवाद हुआ और फिलहाल काम ठप पड़ा है। अब मुख्यमंत्री बजट घोषणा में इसे जल्द से जल्द पूरा करने की घोषणा की गई है। इसके तहत नए सिरे से काम शुरू कर टाउन हॉल का निर्माण पूरा किया जाएगा। नए सिरे से बने तकमीना में अब टाउन हॉल पहले से भी बेहतर होगा। यहां एमपी थियेटर, लेंड स्केपिंग, आर्ट गैलेरी, 12 आधुनिक कमरे और 800 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। अब शहरवासियों को आगामी साल में टाउन हॉल की सौगात मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2018 में अतिरिक्त कार्य के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित की और कमेटी ने मामले की पूरी जांच की।

अतिरिक्त तकनीकी स्वीकृति चाही गई तो हुई जांच

13.06 करोड़ की जगह संपूर्ण लागत 22.35 करोड़ हो जाने पर 2016 में टाउन हॉल निर्माण कार्य के अतिरिक्त एवं अधिक आयटमों की अंतरिम तकनीकी स्वीकृति चाही गई। यहां प्रस्तावित कार्य से अधिक कार्य 70 प्रतिशत अधिक था। इस पर विभाग द्वारा मूल डिजाइन में परिवर्तन करने एवं निर्माण कार्य में की गई अनियमितताओं की जांच करवाने का निर्णय लिया गया। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ साथ मूल ड्राइंग व डिजाइन में परिवर्तन करने व निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितताओं के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई व न्यायिक जांच भी होगी।

13 करोड़ के टाउन हॉल को अपने स्तर पर 22.35 करोड़ का कर दिया

वर्ष 2013 में टाउन हॉल का निर्माण शुरू हुआ। शुरुआत में 13.6 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी हुई। लेकिन नगरपरिषद ने अपने स्तर पर टाउन हॉल के निर्माण स्थल में परिवर्तन करने एवं भवन की मूल ड्राइंग व डिजाइन में परिवर्तन कर दिया, जिससे मूल तकमीना लागत में बढ़ोतरी हो गई। बाद में पूरी लागत 22.35 करोड़ हो गई। मूल डिजाइन में परिवर्तन करने से संपूर्ण लागत 22.35 करोड़ हो गई। जांच के दौरान सामने आया कि अब तक काम पूरा नहीं हुआ है और भुगतान 9.36 करोड़ ही हुआ है। ऐसे में अब इसी स्तर पर काम को नए सिरे से आगामी निर्माण कार्य करवाने का निर्णय लिया।

टाउन हॉल को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण काम भी बंद था। मुख्यमंत्री बजट घोषणा में टाउन हॉल का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाने की घोषणा की गई है। इसके तहत नए सिरे से तकमीना व डीपीआर तैयार कर ली गई है। उम्मीद है कि शहरवासियों को टाउन हॉल की सौगात जल्द से जल्द मिलेगी।
हरिवल्लभ कल्ला, सभापति, नगरपरिषद
खबरें और भी हैं...