- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Training Given Before The Departure Of Polling Party Election Material Given
मतदान दल के रवाना होने से पूर्व दिया प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री दी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण व मतदान सामग्री वितरण स्थल एसबीके राजकीय महाविद्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान से संबधित अंतिम प्रशिक्षण तथा मतदान सामग्री वितरण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संपादित करें। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण से संबंधित काउंटरों को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने रिटर्निंग अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम ओपी विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, नगर विकास न्यास सचिव अनुराग भार्गव उपस्थित थे।