पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaisalmer News Rajasthan News Try To Win In Panchayati Raj Elections Bjp

पंचायती राज चुनाव में जीत के लिए प्रयास करें : भाजपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर | पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिला परिषद के वार्ड पंचायत समिति के ब्लॉक अनुसार विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वार्ड ब्लॉक अनुसार प्रभारियों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शारदा ने कहा कि हमें पंचायती राज चुनाव में विजय का लक्ष्य लेकर चलना है। वार्ड व ब्लॉक अनुसार भाजपा के जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को टिकट दिलवाकर विजयी बनवाना है और पंचायती राज में पूर्ण बहुमत प्राप्त करना है। जिलाध्यक्ष शारदा ने बैठक में बताया कि पंचायती राज चुनाव में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का पूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं को जी जान से पंचायती राज के प्रत्याशियों को विजय बनाना होगा। बैठक में जिला महामंत्री सुमेरसिंह देवड़ा, उपाध्यक्ष सवाईसिंह गोगली, हिम्मताराम चौधरी, प्रेमसिंह सुल्ताना, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा, मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...