- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Two Accused Arrested For Murdering An Elderly Person
बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वृद्ध के साथ मारपीट करने के मामले में रविवार काे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि दो दिन पहले रायधन खां की ढाणी निवासी मलूक राजकीय राजकीय चिकित्सालय में अपने परिवारजनों को उपचार के लिए लेकर अाया था । डॉक्टरों के दिखाने के बाद मलूक खाां मेडिकल स्टोर पर दवाइयां लेने बाहर आया। इसी दौरान पहले से बोलेरो गाड़ी में सवार आए कुछ युवकों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हा़े गया। पुलिस ने घायल मलूक खां के बयान लेकर मामला दर्ज किया था। मलूक खां ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद खां पुत्र मुबारक खां, ईदे खां पुत्र अलादीन, शाैकत खां पुत्र अकबरखां, फकरे खां पुत्र आदमखां, मुबारक खां पुत्र आदमखां, रसूलखां उर्फ कनूखां पुत्र अलादीन खां निवासी रायधन खां की ढाणी सांकड़ा ने जानलेवा हमला किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिंधू के निर्देश गठित पुलिस दल ने आरोपियों की तलाश में पोकरण, थाट, केलावा, सांकड़ा व रायधन खां की ढाणी की तलाशी ली। पुलिस ने रविवार को रोपी इदेखां पुत्र अल्लाह दीन निवासी रायधन खां की ढाणी व मोहम्मद खां पुत्र मुबारक खां को गिरफ्तार किया। दाेनाें से पूछताछ
की जा रही है।