ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय अधिवेशन 21 से
ब्राह्मण समाज का वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय परिषद का दो दिवसीय अधिवेशन 21 और 22 मार्च को ऋषिकेश (उत्तराखंड) में होने जा रहा हैं। इससे पहले 10 राज्यों में राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन हो चुके हैं। 11वां अधिवेशन ऋषिकेश स्थित स्वर्ग आश्रम वानप्रस्थ में होगा। विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सुशील ओझा , कार्यक्रम आयोजक निर्मल सांखी एवं आशीष शर्मा ने बताया की इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय, जिला एवं तहसील स्तर पदाधिकारियों के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष से राजनीतिक, औद्योगिक, प्रशासनिक व सामाजिक क्षेत्र से विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। कार्यक्रम आयोजकों नें सभी प्रदेश एवं जिलें के पदाधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण बन्धु उतराखंड पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनावें। बाड़मेर जैसलमेर से विप्र फाउंडेशन के सदस्य स्वरूप शर्मा छायण को कार्यक्रम में ग्रामीणों को अधिक से अधिक उपस्थित व कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी दी।