- Hindi News
- National
- Pokran News Rajasthan News Villagers In Trouble Due To Not Having A Bus Stand
बस स्टैंड नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी
सोढ़ाकोर गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर बस स्टेशन बनाने की मांग की है। सोढ़ाकाेर के ग्रामीणों ने बताया कि यहां से सैकड़ों लोग व विद्यार्थियों का राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रतिदिन आवागमन रहता है। ऐसे में सोढ़ाकोर पर बस स्टैंड नहीं होने के कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले सोढ़ाकाेर गांव में सड़क नवीनीकरण का कार्य चल रहा था। इस दौरान यहां पर बस स्टेशन नहीं बनाया गया। जिससे सोढ़ाकाेर गांव से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी सरकारी व निजी बसों के नहीं रूकने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस के इंतजार में लोग व विद्यार्थी सारा दिन धूप में बैठे रहते हैं। सोढ़ाकाेर गांव से निकल रहे इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेलासर, धायसर, जावन्ध आदि जगह से लोग जोधपुर, जैसलमेर, पोकरण, रामदेवरा, बीकानेर आदि जगहों पर जाने के लिए यात्री आते हैं। गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होने के कारण आसपास के विद्यार्थी यहां पर पढ़ने आते हैं। इस दौरान बस स्टेशन नहीं होने से यहां पर बसे नहीं रुकती है।
लाठी. साेढ़ाकाेर में बस-स्टैंड नहीं हाेने के कारण ग्रामीणाें काे हाे रही है परेशानी।