- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Villagers Of Turke Township Submitted Memorandum To The Collector
तुर्के की बस्ती के ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन
जैसलमेर | जैसलमेर की तुर्के की बस्ती के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रगणक द्वारा प्राप्त आवेदनों को उपखंड अधिकारी द्वारा अपात्र किए गए आवेदन पत्रों को मतदाता सूची में जोड़ने से रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया नवसृजित तुर्के की बस्ती में प्रगणक द्वारा 180 आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिसमें से अधिकत आवेदनों के साथ फर्जी दस्तावेज व नाबालिग होने के कारण उपखंड अधिकारी द्वारा 180 में से 72 अावेदन पत्र सही पाए गए। शेष 108 आवेदकों को ग्राम पंचायत के जन्म पंजीकरण रजिस्टर में अभिलेख नहीं पाया गया जो कि पूर्ण रूप से फर्जी है। ज्ञापन में जांच के दौरान सही पाए गए 72 अावेदन पत्रों के आवेदकों के नाम ही मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की।