- Hindi News
- National
- Jaisalmer News Rajasthan News Warning Against The Supply Of Water From Today Against The Fight Against Aen And Jen
एईएन अाैर जेईएन से मारपीट के विराेध मेंअाज से पानी की सप्लाई रोकने की चेतावनी
तोताराम की ढाणी में लाइन चैक करने के दौरान अवैध कनेक्शन हटाए जाने के बाद 25 लोगों द्वारा सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार को हुई मारपीट के बाद रविवार को नगर परिषद व जलदाय विभाग के कर्मचारी टूल डाउन पर रहे।
राजस्थान इंजीनियर एकता मंच, राजस्थान काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स व तकनीकी कर्मचारी संघ जैसलमेर के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जैसलमेर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री डॉ बी डी कल्ला को भी ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही शहर की जलापूर्ति शुरू नहीं की जाएगी। साथ ही विरोध-प्रदर्शन भी जारी रहेगा। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया।
कर्मचारियों की हड़ताल नहीं टूटी तो शहर में पानी का संकट गहराएगा
अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो जैसलमेर में आगामी कुछ दिनों में पानी को लेकर हाहाकार मच जाएगा। जलदाय व नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के चलते शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं की जाएगी। इससे शहरवासियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। वहीं होली के त्योहार में भी पानी की बेहद जरूरत रहती है ऐसे में शहरवासियों को खासी परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।
चेतावनी:दोषियों को नहीं किया गिरफ्तार तो आज से जलापूर्ति बंद
कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए रविवार को टूल डाउन रखे गए। इसके साथ ही कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार से शहर में जलापूर्ति नहीं करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे ही काम करने वालों के साथ अगर मारपीट की जाती रही तो कर्मचारियों में हीन भावना पैदा हो जाएगी। इसके साथ ही ऐसे लोगों का हौंसला भी बढ़ेगा।
नगर परिषद व जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने रविवार काे रखा टूल डाउन
जैसलमेर. प्रदर्शन करते कर्मचारी।