गणगौर की पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटी महिलाएं
जैसलमेर | होली के दूसरे दिन धुलंडी से ही बालिकाओं और नवविवाहिताओं की 15 दिवसीय गणगौर का पूजन पारंपरिक रूप से शुरू हो गया है। जिसके बाद अब महिलाएं व कन्याएं बाग बगीचाें में पुष्प लेने के दौरान उत्साह नजर आ रहा है। जिसके चलते हर तरफ गणगौर पर्व की छटा बिखरी हुई है। गणगौर पूजा का यह पर्व नवविवाहिताओं के लिए खास होता है। भले ही आज भागदौड़ अधिक होने के कारण महिलाएं इसे सामूहिक रूप से नहीं मना पा रही हो, लेकिन इसके बाद भी इसे परंपरा के रूप में पूजा जा रहा है। इन दिनों नवविवाहिताएं अपने पीहर में आकर गणगौर माता की पूजा कर रही है। आजकल की पढ़ी-लिखी युवतियां भी पूरे उत्साह से पर्व को मनाती है।